पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच हुआ विवाद देशभर में चर्चा का विषय बना था। इस मामले को लेकर लोगों ने अपनी- अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी थी। मामले में आलोक अपनी पत्नी से अलग रहने लगे थे। क्योंकि उनका आरोप था कि उन्होंने ज्योति को शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया। मगर अधिकारी बनते ही ज्योति ने उनको ठुकरा दिया। ज्योति पर और भी आरोप लगे थे। जिसके बाद मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा था। लेकिन, अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बता दें कि पिछले 3 सालों से आलोक मौर्य गायब थे। मगर अब उनकी वापसी हुई है। वह खुश हैं और उनकी आंखों में भी नई उम्मीद है। इसकी वजह भी ज्योति मौर्य ही हैं। दरअसल, आलोक और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य की लड़ाई अब खत्म हो गई है। दोनों में सुलह भी हो गई है। यहां तक की अब दोनों साथ में भी रह रहे हैं। दोनों ने अपने बच्चों के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए साथ में रहने का फैसला कर लिया है।
मौजूदा समय में ज्योति को सरकार से प्रमोशन मिला है और वह नोएडा में तैनात हैं। दूसरी तरफ आलोक मौर्य भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं और इंटरव्यू तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। अलोक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी दे रहे हैं।
