Lucknow लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के 2 साल शनिवार को पूरे हो गए। इसको लेकर नगर निगम ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नगर विकास मंत्री और राज्यसभा सदस्य से लेकर कई विधायक व अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके 2 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
महापौर की 2 वर्षों की जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल की सराहना की , नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने विकास की हर योजना में सहयोग का भरोसा दिया। , राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने सुषमा के कार्यकाल को बताया यादगार बताया . मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विधायक, पार्षद, एवं अधिकारी शामिल हुए .
