यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है, घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। बनारस, शिमला और मनाली से भी ठंडा रहा और देश का 10वां सबसे ठंडा शहर बन गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक ठंड और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। लखनऊ में मौसम विभाग के अनुसार, छह साल बाद दिसंबर में तापमान इतना नीचे गिरा है।
यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। बीते दिन तीनों से कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। ऊपरी क्षोभ मंडल में उत्तर भारत से होकर गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ऐसा घना कोहरा छाया कि काशी समेत पूरा पूर्वांचल उसमें समा गया दिन का अधिकतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया और बनारस प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया। बनारस शिमला, शिलांग, मनाली से भी सर्द रहा और देश का 10वां सबसे ठंडा शहर की श्रेणी में आ गया।
मौसम विभाग का तीन दिनों के लिए रेड व आरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बनारस सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके चलते शुक्रवार को भी बनारस समेत प्रयागराज, मीरजापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर एवं आसपास के इलाकों में अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं आगरा, मेरठ, मथुरा, सहारनपुर, अलीगढ, कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा सहित अन्य जिलों में भारी शीतलहर का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बनारस में दिसंबर में छह वर्ष बाद तापमान इतना नीचे गिरा है। वर्ष 2019 दिसंबर के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान इससे भी नीचे गया था, लेकिन दिसंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान में इतनी अधिक गिरावट काफी वर्षों बाद दर्ज की गई है। वर्ष 2019 के 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को 13.6 डिग्री सेल्सियस, 30 दिसंबर को 13.3 डिग्री सेल्सियस व 31 दिसंबर को 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गया था।
अपने बिजनेस को दें नई उड़ान… विज्ञापन के लिए हमसे करें संपर्क…
साथ ही अपने आस पास की खबरों को करें हमसे साझा ।
हमारा फोन नंबर- +91 92143 83046
