पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम ममता ने पैदल मार्च दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि “मैं लोगों से अपील करती हूं—न सिर्फ़ भवानीपुर में, बल्कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर वे TMC की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा “मुझे सचमुच बहुत दुख है कि SIR के दौरान बंगाल की वोटर लिस्ट से इतने सारे नाम हटा दिए गए हैं।
बता दें कि भवानीपुर से तीन बार विधायक रह चुकीं ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा। शुभेंदु अधिकारी ने पिछले सप्ताह इस सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया था। भवानीपुर की लड़ाई प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है और यह निर्वाचन क्षेत्र 2026 के विधानसभा चुनावों का प्रतीकात्मक केंद्र बन गया है।
