ईरान और अमेरिका के बीच चल युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्तों के लिए सीजफायर यानी युद्धविराम का ऐलान किया है। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी एक बयान दिया।

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति लाने के लिए लगातार कोशिश की और उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। अराघची ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से भाईचारे का संदेश दिया गया था। उसके जवाब में और अमेरिका की ओर से बातचीत के लिए प्रस्ताव रखा गया था। उसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
अमेरिका ने अपनी तरफ से 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव दिया था, जबकि ईरान ने 10 बिंदुओं का ढांचा पेश किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के प्रस्ताव को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की बात कही है।
