बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे।
इसमें पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। वहीं, 14 नवंबर को नतीजें आएंगे।
बता दें कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
