बेरली : उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक बेहद ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिशा के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली है। गैंग ने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने को इसका कारण बताया है।
वहीं इस मामले में दिशा के पिता और सेवानिवृत्त CO जगदीश पाटनी ने बताया कि, दो अज्ञात हमलावरों ने मेरे आवास पर गोलीबारी की। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बरेली पुलिस, SSP, ADG सभी इस पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड गोलियां चलीं हैं। मुझे सोशल मीडिया के ज़रिए पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए SP सिटी और SP क्राइम के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई हैं।
इस पर जगदीश पाटनी ने कहा, मैंने फेसबुक पर पढ़ा है। लेकिन विश्वास नहीं कर सकता। क्योंकि फेसबुक में जो भी चीजें होती है, उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा, ‘हमारे संविधान में अपनी बातें रखने का-बोलने का पूर्ण अधिकार है। अगर इस तरह की घटना हो, तो इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
