लखनऊ : चीनी मांझे में फंसकर कई लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। जिसके बाद योगी सरकार एक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है।
इसी कड़ी में पुलिस ने एक्शन करते हुए सहादतगंज से दो बतंगबाज गिरफ्तार किए है। सहादतगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह की अगुवाई में हुईं कार्यवाही में दो बतंगबाज गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने पतंगबाजों के पास से गर्दन काटने वाले खतरनाक मांझे किया बरामद। बाजारखाला थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।
