फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे मध्य पूर्व संघर्ष पर अपनी राय को बार-बार बदलकर भ्रम फैला रहे हैं।
मैक्रों ने कहा, “आपको गंभीर होना चाहिए. जब आप गंभीर होना चाहते हैं तो हर दिन अपना बयान मत बदलें और शायद आपको हर दिन बोलना भी नहीं चाहिए।”
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर कुछ निजी टिप्पणियां कर दीं। ट्रंप ने कथित तौर पर पिछले साल वियतनाम में हुई एक घटना का मजाक उड़ाया, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। ट्रंप ने कहा कि मैक्रों अपनी पत्नी से ‘पिटने’ के बाद अभी तक उबर रहे हैं, उनकी पत्नी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती हैं।
