
सांकेतिक छवि
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार किसानों के लिए एक बार फिर बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सरकार किसानों को 5.61 अरब रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता देने जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को कठिन समय में संबल मिलेगा।
शुक्रवार को अंबेडकरनगर के शिवबाबा स्थान मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं 431 लाभार्थियों को करीब 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित करेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: “हमेशा आपके साथ हैं”
इस कार्यक्रम में 408 परिवारों को 5-5 लाख रुपये, 10 को ढाई लाख, एक को 1.25 लाख और 12 को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
अब तक 11690 किसानों को योजना का लाभ
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश के 75 जिलों के 11690 किसानों को योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। उन्हें कुल 5 अरब 61 करोड़ 86 लाख 28 हजार 200 रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।
2019 में शुरू हुई योजना, हर साल बढ़ा किसानों का बजट
यह योजना 14 सितंबर 2019 को शुरू हुई थी। शुरुआत में 500 करोड़ रुपये का बजट था, जो अब बढ़कर 1050 करोड़ रुपये हो चुका है। योजना के तहत किसी किसान की दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में अधिकतम 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
| वित्तीय वर्ष | बजट (करोड़ रुपये) | लाभार्थी किसान |
|---|---|---|
| 2020-21 | 500 | 11275 |
| 2021-22 | 600 | 13645 |
| 2022-23 | 650 | 15231 |
| 2023-24 | 950 | 23821 |
| 2024-25 | 1000 | 25575 |
| 2025-26 | 1050 | 11690 (अब तक) |
इन जिलों को मिला सबसे ज्यादा लाभ
| जनपद | स्वीकृत दावे | धनराशि (रुपये) |
|---|---|---|
| अंबेडकरनगर | 431 | ₹20,78,25,000 |
| कुशीनगर | 392 | ₹19,55,00,000 |
| कानपुर देहात | 403 | ₹19,51,50,000 |
| मैनपुरी | 355 | ₹17,66,00,000 |
| जौनपुर | 417 | ₹17,20,00,000 |
| इटावा | 352 | ₹17,00,80,000 |
| हरदोई | 342 | ₹15,99,00,000 |
| लखीमपुर खीरी | 334 | ₹15,82,50,000 |
| सोनभद्र | 307 | ₹13,75,75,000 |
| संतकबीर नगर | 280 | ₹13,35,25,000 |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “सरकार किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ है। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अब तक प्रदेश के हजारों किसान परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।गी आदित्यनाथ की सरकार किसानों के लिए एक बार फिर बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सरकार किसानों को 5.61 अरब रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता देने जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को कठिन समय में संबल मिलेगा।
शुक्रवार को अंबेडकरनगर के शिवबाबा स्थान मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं 431 लाभार्थियों को करीब 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित करेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: “हमेशा आपके साथ हैं”
इस कार्यक्रम में 408 परिवारों को 5-5 लाख रुपये, 10 को ढाई लाख, एक को 1.25 लाख और 12 को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
अब तक 11690 किसानों को योजना का लाभ
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश के 75 जिलों के 11690 किसानों को योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। उन्हें कुल 5 अरब 61 करोड़ 86 लाख 28 हजार 200 रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।
2019 में शुरू हुई योजना, हर साल बढ़ा किसानों का बजट
यह योजना 14 सितंबर 2019 को शुरू हुई थी। शुरुआत में 500 करोड़ रुपये का बजट था, जो अब बढ़कर 1050 करोड़ रुपये हो चुका है। योजना के तहत किसी किसान की दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में अधिकतम 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
| वित्तीय वर्ष | बजट (करोड़ रुपये) | लाभार्थी किसान |
|---|---|---|
| 2020-21 | 500 | 11275 |
| 2021-22 | 600 | 13645 |
| 2022-23 | 650 | 15231 |
| 2023-24 | 950 | 23821 |
| 2024-25 | 1000 | 25575 |
| 2025-26 | 1050 | 11690 (अब तक) |
इन जिलों को मिला सबसे ज्यादा लाभ
| जनपद | स्वीकृत दावे | धनराशि (रुपये) |
|---|---|---|
| अंबेडकरनगर | 431 | ₹20,78,25,000 |
| कुशीनगर | 392 | ₹19,55,00,000 |
| कानपुर देहात | 403 | ₹19,51,50,000 |
| मैनपुरी | 355 | ₹17,66,00,000 |
| जौनपुर | 417 | ₹17,20,00,000 |
| इटावा | 352 | ₹17,00,80,000 |
| हरदोई | 342 | ₹15,99,00,000 |
| लखीमपुर खीरी | 334 | ₹15,82,50,000 |
| सोनभद्र | 307 | ₹13,75,75,000 |
| संतकबीर नगर | 280 | ₹13,35,25,000 |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “सरकार किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ है। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अब तक प्रदेश के हजारों किसान परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।
