आगरा । आगरा के बल्केश्वर स्थित शू गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
इस हादसे को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी.के. सिंह ने कहा, आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पहली मंजिल पर लगी थी। आग नियंत्रण में है। दूसरी मंज़िल पर एक परिवार रहता था, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग नियंत्रण में है, कुछ देर में पूरी बुझा दी जाएगी। आग बुझाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
