दिवाली का त्योहार इस साल 20 अक्तूबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर शुभकामनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता।दिवाली, जिसे दीपावली भी कहते हैं, भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ‘प्रकाश का पर्व’ भी कहा जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से अन्धकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत, और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। दीवाली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर यानी आज मनाया जाएगा। दीपावली के खास मौके पर अक्सर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं।
दिवाली का त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। लोग घरों को दीपक, रंगोली और लाइट्स से सजाते हैं। इस पावन पर्व पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की खास पूजा होती है
पौराणिक कथाओं के अनुसार, दिवाली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में पूरे नगर ने दीपों से उनका स्वागत किया था। इसी उपलक्ष्य में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे प्रकाश, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में दिवाली के पावन पर्व पर घरों से लेकर मंदिर, बाजार और कार्यस्थलों पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है और दीपों की जगमग रोशनी से कोने-कोने में दीए का उजाला किया जाता है। इस दौरान सभी लोग एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों से सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
