लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। हालांकि, इसके बाद भी अवैध निर्माण का सिलसिला थम नहीं रहा। ताजा मामला लखनऊ के नाका हिंडोला के गुरु द्वारे से सामने आया है । यहाँ प्रवर्तन जोन 6 में अवैध निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
काम्प्लेक्स के निर्माण को देखकर लग रहा है कि बिल्डर एलडीए वीसी के आदेशों को खुली चुनौती दे रहे हैं । ऐसे में अब देखने वाला यह कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा इसपर कार्यवाई होगी या ये सिलसिला यूँ ही जारी रहेगा।
