क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज आज (28 मार्च 2026 ) से हो गया है। 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए के बुरी खबर हैं। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान इस समय पिंडली में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं।
ऐसे में खबर है कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन के कारण मैच से दो हफ्ते दूर रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इस वजह से उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते न खेल पाने की संभावना है.”
चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
30 मार्च: बनाम राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)- 7:30 बजे
3 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)- 7:30 बजे
5 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु)- 7:30 बजे
11 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)- 7:30 बजे
14 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई)- 7:30 बजे
18 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)- 7:30 बजे
23 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)- 7:30 बजे
26 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद)- 3:30 बजे
2 मई: बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई)- 7:30 बजे
5 मई: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली)- 7:30 बजे
10 मई: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (चेन्नई)- 3:30 बजे
15 मई: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)- 7:30 बजे
18 मई: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई)- 7:30 PM
21 मई: बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई)- 7:30 PM
