पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। आज दोपहर 1 बजे राजधानी लखनऊ में ‘मेगा इवेंट’ में नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे।
यूपी भाजपा को अब कुछ ही घंटों बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार यूपी अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। चूंकि नामांकन सिर्फ एक ही हुआ है, ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज दोपहर 1 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर 13 दिसंबर यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लगी गई। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन कर दिया है। इनके प्रस्तावक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा अब से कुछ घंटों बाद हो जाएगी।
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पंकज ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए, उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘मेगा इवेंट’ में किया जाएगा।
महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
सात बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर दांव लगाया ।
कई महीनों के मंथन के बाद भाजपा ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता और महराजगंज से सात बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। इसके पीछे कई सियासी मायने हैं। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ों को साधने के साथ ही विपक्ष के पीडीए समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की है। यही नहीं, भाजपा ने पंकज चौधरी के सहारे अपने परंपरागत कुर्मी वोट को भी साधने का प्रयास किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया है कि भाजपा अपने मूल काडर के कीमत को भूलती नहीं है।
अपने बिजनेस को दें नई उड़ान… विज्ञापन के लिए हमसे करें संपर्क…
साथ ही अपने आस पास की खबरों को करें हमसे साझा ।
हमारा फोन नंबर- +91 92143 83046
