PM Narendra Modi Bhopal Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ( Lokmata Ahilyabai ) की 300वीं जयंती के अवसर पर देश को विकास, वीरता और विरासत का त्रिवेणी संदेश दिया। उन्होंने जहां अहिल्याबाई होल्कर को भारत की सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षक बताया, वहीं आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया है।
देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi ) ने अपने संबोधन की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई ( Lokmata Ahilyabai ) का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। वे भारत की संस्कृति की महान संरक्षक थीं। जब देश के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब उन्होंने पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और उसे साकार किया।”
महिलाओं से संवाद और सम्मान कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में पहुंचे, और महिलाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने वहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और महिला बुनकरों तथा ड्रोन दीदी से संवाद कर उनके नवाचार की सराहना की।
पीएम मोदी ने कहा- सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक
मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इंदौर की पहचान अब मेट्रो से होगी
इंदौर ने सफाई के लिए अपनी पहचान बनाई है। अब उसकी पहचान मेट्रो से भी होगी। मध्यप्रदेश में रेलवे क्षेत्र में भी काम हो रहा है। रतलाम-नागदा रूट को फोर लेन कर दिया है। इससे ट्रेन का संचालन अच्छे से होगा। दतिया और सतना को एयरपोर्ट मिल गया है। पीतांबरा पीठ और शारदा देवी के दर्शन करना बहुत सरल हो जाएगा।
देवी अहिल्याबाई ने समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया
मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कहा देवी अहिल्या जी ही थीं, उन्होंने महिलाओं का भी संपत्ति में अधिकार हो, जिनके पति की असमय मृत्यु हो गई हो, वो फिर विवाह कर सकें। उस कालखंड में ये बातें करना भी बहुत मुश्किल लगता था। लेकिन अहिल्याबाई ने इन समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने मालवा की सेना में महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी भी बनाई थी। ये पश्चिम की दुनिया के लोगों को पता नहीं है। हमें कोसते रहते हैं। हमारी माताओं-बहनों के अधिकारों के नाम पर हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है-पीएम मोदी
आपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शोर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है।
हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारा
पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
देवी अहिल्याबाई ने कई बड़े सामाजिक सुधार किए
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा- देवी अहिल्याबाई ( Lokmata Ahilyabai ) को कई बड़े सामाजिक सुधारों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश के कुछ लोगों को सेक्युलरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है ये हमारे धर्म के खिलाफ है। देवी अहिल्या बाई को देखिए। मातृ शक्ति के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी। लेकिन उनको पता था, बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए।
महिलाओं को बनाया सशक्त-पीएम मोदी
11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।
