December 16, 2025

Rudraprayag Accident: नदी में समाया यात्रियों का वाहन, 19 लोग थे सवार, दो की मौत, कुछ लोग लापता

RUDRA

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग जिले से आज सुबह आई हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता है। घायलों को अस्पताल लाया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल चालक ने पूछताछ में बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर ( Rudraprayag Accident) मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए। चालक के अलावा अस्पताल में भर्ती अन्य यात्रियों ने भी यही बात बताई। वहीं घायल भावना ने बताया कि रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे। आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे।

यात्री राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान ( Rudraprayag Accident) शुरू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना ( Rudraprayag Accident) नदी में समाया यात्रियों का वाहन, 19 लोग थे सवार, दो की मौत, कुछ लोग लापता के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।