Lucknow crime News : रेड्डी अन्ना एप के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तार चीन के साइबर जालसाजों से जुड़े हैं। पुलिस की प्रांरभिक छानबीन में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरोह के सरगना गन्नी की तलाश की जा रही है।
लखनऊ के डीसीपी क्राइम ( Lucknow DCP Crime ) कमलेश दीक्षित (Kamlesh Dixit) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों में एक मध्य प्रदेश और शेष बिहार के हैं। गिरोह से जुड़े जालसाज अभी भी मध्य प्रदेश और बिहार में सक्रिय हैं। इसके पीछे चीन के साइबर अपराधियों का हाथ है, जो आर्थिक व्यवस्था को चोट पहुंचाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि सरगना गन्नी दुबई में है। पुलिस आरोपी को वापस भारत लाने के लिए पत्राचार करेगी।
Lucknow News आरोपियों के पास बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन और लैपटॉप मिले हैं। कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपियों के लैपटाॅप और मोबाइल फोन का डेटा खंगाला जाएगा। डेटा एनालिसिस से पता चलेगा कि गिरोह की जड़ें कहां-कहां हैं। गिरोह ने किन-किन बैंकों में कहां पर खाते खुलवाए हैं, इसका ब्योरा भी मिलेगा।
Latest Lucknow News उल्लेखनीय है कि साइबर थाना, साइबर सेल और पीजीआई थाने की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 10 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया था। 15 आरोपियों को लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित एक फ्लैट से पकड़ा था। गिरोह के लोग गेमिंग एप और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
