बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 अप्रैल को एक्ट्रेस की मां परवीन खान का निधन हो गया है। निधन को लेकर परिवार की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। जरीन की मां उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। तबीयत बिगड़ने की वजह से अक्टूबर 2025 में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
जरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को मां की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी थी। अस्पताल से लौटने के बाद वो थोड़े वक्त तक ठीक रहीं।लेकिन 2026 में उन्हें अस्पताल में एडमिट करा दिया गया।
जरीन ने फैन्स से मां के लिए दुआ करने को कहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी मां उनका सबसे बड़ा सहारा हैं. मां के निधन से जरीन खान पूरी तरह टूट गई हैं। मां के निधन के बारे में उन्होंने अब तक सामने आकर कुछ नहीं कहा है। पर हां उनकी मां का दुनिया से जाना उनके लिए सबसे बड़ा लॉस है।
टीम द्वारा साझा किए गए संदेश में लिखा गया, ‘यह सूचित करते हुए गहरा दुख हो रहा है कि जरीन खान और सना खान की प्यारी मां परवीन खान का 8 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया है।’ इसके साथ ही परिवार ने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा की, जिसमें बताया गया कि उनकी अंतिम विदाई की रस्में 8 अप्रैल की सुबह 10 बजे पूरी होंगी।
