बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि अभी सलीम खान को हुआ क्या है यह साफ नहीं हुआ है। अभी उनकी हेल्थ को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। वहीं, परिवार ने भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पूरा खान परिवार इस समय परेशान है। पिता की तबीयत का सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो-फोटोज सामने आए हैं। उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई।
