भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पहला मिस्ड टेस्ट नोटिस भेजा है. यह नोटिस तब जारी किया गया जब वे डोप टेस्ट के लिए अपने बताए गए स्थान पर मौजूद नहीं मिले.
दोनों खिलाड़ियों को अपनी सफाई देने का मौका दिया गया है और इस बारे में बीसीसीआई को भी सूचित कर दिया गया है. नाडा के नियमों के अनुसार रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी देनी होती है ताकि कभी भी उनका टेस्ट किया जा सके.
रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी पिछले साल 17 दिसंबर को और शेफाली 7 नवंबर को तय स्थान पर नहीं मिले थे. फरवरी में उनसे जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर इसे उनका पहला मिस्ड टेस्ट मान लिया गया.
