विराट कोहली के सिर आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप सज चुकी हैं, विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांच मैच खेलते हुए 57 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बना लिए हैं।
ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाते ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है, जिन्होंने पांच पारियों में 224 रन बनाए हैं। क्लासेन ने 44 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे नंबर पर है रजत पाटीदार, जो कोहली की आरसीबी टीम के कप्तान हैं।
उनके बल्ले से इस सीजन 222 रन निकले हैं। ईशान किशन चौथे नंबर पर 213 रन के साथ मौजूद हैं। पांचवें नंबर पर वैभव सूर्यवंशी खिसक गए हैं, जिन्होंने आरआर की ओर से खेलते हुए इस सीजन 200 रन बना लिए हैं।
