दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण की शिकार दिल्ली को शुक्रवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। इस दौरान सीएम ने कहा दिल्ली में सार्वजनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

दिल्ली की इलेक्ट्रिक पॉलिसी दूसरे राज्यों के लिए नजीर है। निजी स्कूल भी इलेक्ट्रिक बसों को अपनाने के लिए आगे आएं। डीटीसी ईस्ट विनोदनगर डीपो पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि होलम्बी कला में एक प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी का निस्तारण किया जाएगा। बस चालक व परिचालकों की सुरक्षा की भी चिंता की जा रही है। सरकार इस बात का पूरा ख्याल रख रही है कि बस चालक स्वस्थ स्थिति में वाहन चलाएं।
