लखनऊ: अप्रैल के महीने में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के करीब 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कल लखनऊ में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।
बांदा और झांसी में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुँच चुका है। आज लखनऊ, आगरा और वाराणसी में लू चलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और चित्रकूट में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मैनपुरी, इटावा समेत अन्य जिलों में भी हीटवेव का असर है। पश्चिमी जिलों में रातें भी गर्म रहने का अलर्ट है। सहारनपुर, शामली और बागपत में रातें भी गर्म रहेंगी। मेरठ समेत अन्य जिलों में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद और नोएडा में भी वॉर्म नाइट के हालात बने हुए हैं। आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।
