लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रविवार को बीबीडी ग्रुप के संस्थापक, लखनऊ के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी की स्मृति में महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड , नई बस्ती मैदान, उदयगंज में निशुल्क नज़र चश्मे के वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विराज सागर दास अध्यक्ष, बीबीडी ग्रुप, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन, उ. प्र. ओलंपिक संघ (यूपीओए) एवं उपाध्यक्ष बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया मौजूद रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिराज के चेयरमैन अंकित दास भी उपस्थित रहे ।

लखनऊ के विकास पुरुष श्रद्धेय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी को याद करते हुए दोनों अतिथियों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को नज़र चश्मा वितरित किया । आपको बात दें कि इस कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्रद्धेय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस कार्यक्रम में अरुण गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद , अमित चौधरी पार्षद ,महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड , डॉ. पीएस जायसवाल पूर्व पार्षद बाबू बनारसी दास वार्ड , अधिवक्ता कैलाश पांडे लखनऊ विकास मंच व अधिवक्ता वंदना अवस्थी मौजूद रहीं ।
