जिला संवाददाता- मोहित त्रिवेदी “उल्लास”
लखीमपुर निघासन खीरी। थाना पढ़ुआ पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सभी आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में बब्बल पुत्र मुनीम निवासी दुलही शामिल है, जो मुकदमा संख्या 7775/23 (अपराध संख्या 90/20, धारा 457/380/411 भादवि) एवं मुकदमा संख्या 7335/23 (अपराध संख्या 826/827/2009, धारा 401 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट) से संबंधित मामलों में वांछित था।
इसके अलावा जिबराइल पुत्र अलीशान निवासी दमनाबेहड़, थाना निघासन, जो मुकदमा संख्या 1182/19 (अपराध संख्या 206/17, धारा 395/397/412 भादवि) में फरार चल रहा था, तथा भजनू पुत्र छोटेकल निवासी दुलही, मुकदमा संख्या 17/24 (अपराध संख्या 350/21, धारा 138(1) विद्युत अधिनियम) में वांछित था।
चौथा अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम जगतापुर मजरा सेमरी, थाना पढ़ुआ, मुकदमा संख्या 32/24 (अपराध संख्या 63/23, धारा 363/366 भादवि) के मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बसंतलाल सरोज, हेड कांस्टेबल मतलूब, कांस्टेबल माताप्रसाद, कांस्टेबल प्रकाश द्विवेदी एवं कांस्टेबल लोकेश पाण्डेय शामिल रहे।
