राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के कुल 10 सांसदों में से दो-तिहाई से ज्यादा उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि इन सांसदों ने लिखित समर्थन भी दे दिया है और संबंधित दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए गए हैं।
राघव चड्ढा के अनुसार, इस समर्थन में पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह , स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता , विक्रमजीत सिंह साहनी , अशोक मित्तल , संदीप पाठक जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से कुछ सांसद उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद भी रहे। ऐसे में यदि दो-तिहाई संख्या पूरी होती है तो दल-बदल कानून के तहत सीधा विलय संभव, जो AAP के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है।
राघव चड्ढा ने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं, आज सुबह चेयरमैन राज्यसभा को सबमिट कर दी है।
