तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार (4 मई) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत को अनैतिक करार दिया। ममता ने आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश लूटा गया है। अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, “हम वापसी करेंगे।” इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुझे धक्का दिया और मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं।
ममता बनर्जी दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा, “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं। उन्होंने मुझे लात मारी… CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे। लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।”
