लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रविवार को बीबीडी ग्रुप के संस्थापक व लखनऊ के पूर्व मेयर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी की 9वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्थानों पर हेल्थ कैंप वह भंडारे के आयोजन किए गए।

जिसमें अयोध्या रोड स्थित बीबीडी ग्रीन सिटी एवं गोमती नगर स्थित बीबीडी टाइम्स स्क्वायर में पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जबकि, कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप और जरूरतमंदों को आंख का चश्मा बांटा गया।

आपको बता दें कि लखनऊ के विकास पुरुष स्वर्गीय अखिलेश दास जी शुरू से ही गरीबों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने पूर्व में स्वास्थ्य जुड़ी सेवाओं अपना अहम योगदान दिया है।

