जिला संवाददाता- मोहित त्रिवेदी “उल्लास”
लखीमपुर बेलरायां खीरी – लखीमपुर खीरी के बेलरायां इलाके में स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने शेष गन्ने की आपूर्ति जल्द से जल्द मिल तक सुनिश्चित करें।
चीनी मिल के अधिशासी प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल पा रहा है। इसी कारण मिल द्वारा 12 अप्रैल 2026 तक ही आरक्षित गन्ने की आपूर्ति ली जाएगी।
मिल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद मिल को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रबंधक राजेश गुप्ता ने किसानों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा है कि उनके पास जो भी पेराई योग्य गन्ना शेष है, उसे अगले एक-दो दिन के भीतर मिल में पहुंचा दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
