ये वीडियो कही और का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध मुक्त प्रदेश के तमाम प्रयासो के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस दंबग को कोई भय नहीं है। वह कह भी रहा है कि जितना वीडियो बनाना है बना लो… इतना ही नहीं वह हाथ में देशी कट्टा भी थामें हुए हैं। ये वीडियो यूपी के लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि लखीमपुर में कई अपराधी आज भी कई सक्रिय है। जिसमें मुन्ना दीक्षित का नाम भी शामिल है। सुत्रों की माने तो मुन्ना दिक्षित पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुन्ना आज भी कई आपराधिक कार्यों के साथ- साथ कई गिरोह में सक्रिय है। पुलिस के मुताबिक इसका साथी पप्पू जफर भी इसके लिए कार्य करता है। पुलिस अफसर का मानना है कि मुन्ना अवैध तरीके से असलहा तस्करी , धन उगाही , जुआं , शराब , ब्याज में पैसों को बांटने जैसे कार्य कथित रूप से करता है। इन मामलों में इसपर कई केस भी दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अवैध तरीके से असलहा तस्करी का काम यह कथित रूप से कई राज्यों में करता है।
